Tuesday, 3 March 2020

Sri Chaitanya



श्री चैतन्य  महाप्रभु 



      प्रभु श्री चैतन्य देव जी के नाम सुन ते ही कानो में उन की महामंत्र की ध्वनि गूंजने लगता है। वह है -

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे 
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।

इसे तारकब्रह्ममहामंत्र कहा गया, व कलियुग में जीवात्माओं के उद्धार हेतु प्रचारित किया गया है |
और एक मंत्र -  
कृष्ण केशव, कृष्ण केशव, कृष्ण केशव, पाहियाम। राम राघव, राम राघव, राम राघव, रक्षयाम॥

      इनके द्वारा प्रचारित  यह भक्ति गंगा पता नहीं अब तक कितनो को पवन कर गया। और आज भी सुदूर पश्चिम देशों तक प्रसार हो चुका है।
हम बचपन से जब बड़े हुए तब उन के बहु आयामी प्रतिभा के बारे में और भी जान कारी मिली। और जब आश्रम जीवन मे रहकर साधना में लगे। उनके द्वारा की गई साधना और भक्ति हमारे लिए राह बन गयी। उन के अनेको प्रतिभा मेसे जिसपे हमने दृष्टिपात की है वो है-
  • भक्ति आंदोलन  के वो सूत्रधार ,युग स्रष्टा व् दार्शनिक|
  • इन्होंने वैष्णवों के गौड़ीय संप्रदाय की आधारशिला रखी,| 
  •  राजनैतिक अस्थिरता के दिनों में हिंदू-मुस्लिम एकता की सद्भावना को बल दिया|
  • सन १५१५ में विजयादशमी के दिन वृंदावन के लिए प्रस्थान किया। और  विलुप्त वृंदावन को फिर से बसाया | गौरांग ना होते तो वृंदावन आज तक एक मिथक ही होता | 
  • वैष्णव लोग तो इन्हें श्रीकृष्ण का राधा रानी के संयोग का अवतार मानते हैं |
  • इनके  नाम विश्वम्भर मिश्र,निमाई पण्डित, गौराङ्ग महाप्रभु, गौरहरि, गौरसुंदर, श्रीकृष्ण चैतन्य भारती आदि भी है |
  • आध्यत्मिक जीवन में सर्वप्रथम   इनकी भेंट ईश्वरपुरी नामक संत से हुई। उन्होंने निमाई से कृष्ण-कृष्ण रटने को कहा। बाद में सन १५१० में संत प्रवर श्री पाद केशव भारती से संन्यास की दीक्षा
  • सर्वप्रथम नित्यानंद प्रभु व अद्वैताचार्य महाराज इनके शिष्य बने - इन दोनों शिष्यों के सहयोग से ढोलक, मृदंग, झाँझ, मंजीरे आदि वाद्य यंत्र बजाकर व उच्च स्वर में नाच-गाकर हरि नाम संकीर्तन करना प्रारंभ किया।
  • गौरांग जब पहली बार जगन्नाथ मंदिर पहुंचे,वहां  सार्वभौम भट्टाचार्य महाप्रभु की प्रेम-भक्ति से प्रभावित होकर शिष्य बने और   उन्हें अपने षड्भुजरूपका दर्शन कराया। 
  • उड़ीसा के सूर्यवंशी सम्राट, गजपति महाराज प्रताप रुद्रदेव ने इन्हें श्रीकृष्ण का अवतार माना और इनका अनन्य भक्त बन गया।[
  • अपने जीवन के अंतिम वर्ष जगन्नाथ पुरी में रहकर बिताएं। यहीं पर सन १५३३ में ४७ वर्ष की अल्पायु में रथयात्रा के दिन उन्होंने श्रीकृष्ण के परम धाम को प्रस्थान किया।

इनके विचारों का सार यह है कि:-

     श्रीकृष्ण ही एकमात्र देव हैं। वे मूर्तिमान सौन्दर्य हैं, प्रेमपरक है। उनकी तीन शक्तियाँ- परम ब्रह्म शक्ति, माया शक्ति और विलास शक्ति हैं। विलास शक्तियाँ दो प्रकार की हैं- एक है प्राभव विलास-जिसके माध्यम से श्रीकृष्ण एक से अनेक होकर गोपियों से क्रीड़ा करते हैं। दूसरी है वैभव-विलास- जिसके द्वारा श्रीकृष्ण चतुर्व्यूह का रूप धारण करते है। चैतन्य मत के व्यूह-सिद्धान्त का आधार प्रेम और लीला है। गोलोक में श्रीकृष्ण की लीला शाश्वत है। प्रेम उनकी मूल शक्ति है और वही आनन्द का कारण है। यही प्रेम भक्त के चित्त में स्थित होकर महाभाव बन जाता है। यह महाभाव ही राधा है। राधा ही कृष्ण के सर्वोच्च प्रेम का आलम्बन हैं। वही उनके प्रेम की आदर्श प्रतिमा है। गोपी-कृष्ण-लीला प्रेम का प्रतिफल है।






**********




धारा 370




यह धारा 370 सुनते ही कश्मीर की याद आती है। और इस के साथ जुड़ी हुई कुछ घटनाएँ।
  • स्वतंत्र भारत की एक प्रदेश में खुले आम  तिरंगा का अपमान
  • 6 लाख कश्मीरी पंडित के विस्थापन
  • 50हजार मंदिरों में ताला
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रहस्यमय निधन
  • दलितों की दयनीय स्थिति
  • पुलिस को पत्थर की मार
  • रबर की बुलेट
  • आतंक वादियों का ठिकाना

धरा ३७० के कारण प्राप्त  विशेष अधिकार - 

  • धारा 370 के प्रावधानों के अनुसार, संसद को जम्मू-कश्मीर के बारे में रक्षा, विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अधिकार है लेकिन किसी अन्य विषय से सम्बन्धित क़ानून को लागू करवाने के लिये केन्द्र को राज्य सरकार का अनुमोदन चाहिये।
  • इसी विशेष दर्ज़े के कारण जम्मू-कश्मीर राज्य पर संविधान की धारा 356 लागू नहीं होती।
  • इस कारण राष्ट्रपति के पास राज्य के संविधान को बर्ख़ास्त करने का अधिकार नहीं है।
  • 1976 का शहरी भूमि क़ानून जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होता।
  • इसके तहत भारतीय नागरिक को विशेष अधिकार प्राप्त राज्यों के अलावा भारत में कहीं भी भूमि ख़रीदने का अधिकार है। यानी भारत के दूसरे राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में ज़मीन नहीं ख़रीद सकते।
  • भारतीय संविधान की धारा 360 जिसके अंतर्गत देश में वित्तीय आपात काल लगाने का प्रावधान है, वह भी जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होती।
  • जम्मू और कश्मीर का भारत में विलय करना ज़्यादा बड़ी ज़रूरत थी और इस काम को अंजाम देने के लिये धारा 370 के तहत कुछ विशेष अधिकार कश्मीर की जनता को उस समय दिये गये थे। 

वर्तमान स्थिति 

भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा में एक ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम २०१९ पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य से संविधान का अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य का विभाजन जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के दो केंद्र शासित क्षेत्रों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया । जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र में अपनी विधायिका होगी जबकि लद्दाख बिना विधायी वाली केंद्रशासित क्षेत्र होगा 


*********



Thursday, 20 February 2020

शिवरात्रि







     महादेव हमारे आराध्य त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) में से एक है। इनके लीला कथामृत सारी दुनियां में फैली हुई है। पौराणिक, आध्यत्मिक कथा प्रसंग हमारे सामाजिक जीवन को बहुत ही प्रभावित किया है। वो आदि गुरु हैं। योग विद्या के संस्थापक हैं। वेद विद्या के संरक्षक हैं। और सर्वोपरि सृष्टि नियामक हैं। विज्ञान, कला, साहित्य, आदि सभी विषयों में इन की योगदान अकल्पनीय है। 

इन को पूजन करने हेतु वर्ष में एक बार महाशिवरात्रि का पर्व आता है। जिस दिन हम सभी अपनी सामाजिक व्यवस्था के अनुकूल उपासना करते हैं । पूजा पाठ व्रत यज्ञ आदि भिन्न भिन्न पद्धतियां है जिससे हम इन की उपासना करते हैं। अब हमारी उपासना आध्यात्मिक है । इस हेतु यहाँ इस सम्मन्ध मे चर्चा रखेंगे। 

भगवान शिव जी के सर्वोपरि उपासना अहंग्रह उपासना है।
 शिवो भूत्वा शिवम यजेत। 
अर्थात - शिव होकर शिवजी का उपासना करना चाहिए। 
मनुष्य के पात्रता अनुसार इस वाक्य के कई अर्थ निकलते हैं। जिसकी जैसी स्थिति है वो अपने को उसी अनुसार शिव तत्व में स्थापित करता है। कोई बिभूति लगाकर तो कोई निःसंकल्प होकर।

।ॐ नमः शिवाय । 

   यह मंत्र भगवान शिव जी को उपासना हेतु महामंत्र है। इसके जप, मनन चिंतन आदि अनुष्ठान किया जाता है।

भगवान शिव जी के अनुष्ठान हेतु बीज मंत्र " बं " है। इस के शक्तियां अनेक है। बात व्याधि निवृत्ति हेतु यह अमोघ साधन है। 


छत्रपति शिवाजी

  

छत्रपति शिवाजी

मेरी चौथी कक्षा की में एक प्रसंग छत्रपति शिवाजी और उनके गुरुवर समर्थ रामदास स्वामी की एक कथा प्रसंग आता है कि उन के राज्य में भिखारी नहीं थे। बाद में बड़ी कक्षा में पता चला कि वे एक वीर योद्धा थे जो कि भारत मे मोगल शासकों की छक्के छुड़ा दिए थे इस सम्मन्ध मे अफजल खां का निधन एक रोचक प्रसंग है। और बाद में पता चला कि वे एक वीर गुरु भक्त थे जो अपने गुरुजी के लिए शेरनी की दूध निकाल कर लाए थे। और अब उन के हिन्दवी स्वराज की परिकल्पना, रणनीति में नई छापामार युद्ध की तकनीक का प्रयोग,  स्वदेशी स्वभाषा के प्रति निष्ठा। और सर्वोपरि एक मातृभक्त के रूप में मुझे जानने को और प्रेरणा मिला।
         छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 20 Jan 1627 AD में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। शाहजी भोंसले की पत्नी जीजाबाई (राजमाता जिजाऊ) की कोख से शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। 


  • उनका बचपन उनकी माता जिजाऊ माँ साहेब के मार्गदर्शन में बीता। वह सभी कलाओं में माहिर थे, उन्होंने बचपन में राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली थी
  • उस समय की मांग के अनुसार तथा सभी मराठा सरदारों को एक छत्र के नीचे लाने के लिए महाराज को 8 विवाह करने पडे़।
  •  शिवाजी महाराज सभी जाति के लोगों को लेकर मावलों (मावळा) नाम देकर सभी को संगठित किया
  • हिन्दवी स्वराज्य की प्रतिष्ठा - सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्यभिषेक हुआ और वह "छत्रपति" बने
  • उन्होंने शुक्राचार्य तथा कौटिल्य को आदर्श मानकर कूटनीति का सहारा लेना कई बार उचित समझा था।
  • शासकीय उपयोग में आने वाले फारसी शब्दों के लिये उपयुक्त संस्कृत शब्द निर्मित करने का कार्य सौंपा

प्रतिपच्चंद्रलेखेव वर्धिष्णुर्विश्ववंदिता शाहसुनोः शिवस्यैषा मुद्रा भद्राय राजते।
    (अर्थ : जिस प्रकार बाल चन्द्रमा प्रतिपद (धीरे-धीरे) बढ़ता जाता है और सारे विश्व द्वारा वन्दनीय होता है, उसी प्रकार शाहजी के पुत्र शिव की यह मुद्रा भी बढ़ती जाएगी।)




Tuesday, 18 February 2020

स्वामी दयानंद सरस्वती



(स्वामी दयानंद सरस्वती )

         महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी (१८२४-१८८३) आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक थे। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर था |
        स्वामी दयानंद  सरस्वती जी  का जन्म १२ फ़रवरी टंकारा में सन् १८२४ में मोरबी (मुम्बई की मोरवी रियासत) के पास काठियावाड़ क्षेत्र (जिला राजकोट), गुजरात में हुआ था।

  • शिवरात्रि की घटना - चूहा और शिवजी का प्रसाद खाना जिससे इश्वर  की आस्था पर संदेह हुआ  ।
  • अपना चाचा और बहन की हैजे में मृत्यु से उनको वैराग्य प्रवल  हुआ |
  • फाल्गुन कृष्ण संवत् १८९५ में शिवरात्रि के दिन उनके जीवन में नया मोड़ आया।   वे घर से निकल पड़े और यात्रा करते हुए वह गुरु विरजानन्द के पास पहुंचे |
  • महर्षि दयानन्द ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् १९३२(सन् १८७५) को गिरगांव मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की। 
  • उन्होंने ईसाई और मुस्लिम धर्मग्रन्थों का भली-भांति अध्ययन-मन्थन किया|
  • अपने महाग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश में स्वामीजी ने सभी मतों में व्याप्त बुराइयों का खण्डन |
  • उन्होंने जन्म अनुसार जाती का विरोध किया तथा कर्म के आधार पर वेदानुकूल वर्ण-निर्धारण की बात कही|
  • दलितोद्धार के पक्षधर थे।
  • उन्होंने स्त्रियों की शिक्षा के लिए प्रबल आन्दोलन चलाया
  • उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा का निषेध किया तथा विधवा विवाह का समर्थन किया।
  •  वे योगी थे तथा प्राणायाम पर उनका विशेष बल था।
  •  पराधीन आर्यावर्त (भारत) में यह कहने का साहस सम्भवत: सर्वप्रथम स्वामी दयानन्द सरस्वती ने ही किया था कि "आर्यावर्त (भारत), आर्यावर्तियों (भारतीयों) का है"।
  •  हमारे प्रथम स्वतन्त्रता समर, सन् १८५७ की क्रान्ति की सम्पूर्ण योजना भी स्वामी जी के नेतृत्व में ही तैयार की गई थी और वही उसके प्रमुख सूत्रधार भी थे।
  • स्वामी जी के रसोइए कलिया उर्फ जगन्नाथ को अंग्रेज अपनी तरफ मिला कर उनके दूध में पिसा हुआ कांच डलवा दिया। जिससे उन्होंने शरीर छोड़ा।







Source - विकिपीडिया


Wednesday, 25 September 2019

चमार जाति का इतिहास





जब तक यह लोग स्वयं को चमार जाति के रूप में स्वीकारते रहेगें तब तक वे इन शब्दों में ही मान अपमान ढूँढते रहेगें।

मुगल काल में ब्राह्मणों और क्षत्रियों को दो रास्ते दिए गए, या तो इस्लाम कबूल करो या फिर मुसलमानों का मैला ढोओ क्योंकि तब भारतीय समाज में इन दोनों समुदायों का अत्यंत सम्मान था और इनके लिए ऐसा घृणित कार्य करना मर जाने के समान था। इसीलिए मुगलों ने इनके धर्मान्तरण के लिए यह तरीका अपनाया। जिन ब्राहमणों और क्षत्रियों ने मैला ढोने की प्रथा को स्वीकार करने के उपरांत अपने जनेऊ को तोड़ दिया, अर्थात उपनयन संस्कार को भंग कर दिया, वो भंगी कहलाए !

मेहतर इनके उपकारों के कारण ! तत्कालिन हिंदू समाज ने इनके मैला ढोने की नीच प्रथा को भी 'महत्तर' अर्थात महान और बड़ा करार दिया था, जो अपभ्रंश रूप में 'मेहतर' हो गया। जो हिंदू डर और अत्याचार के मारे इस्लाम धर्म स्वीकार करते चले गए, उन्हीं के वंशज आज भारत में मुस्लिम आबादी हैं।
जिन ब्राह्मणों और क्षत्रियों ने मरना स्वीकार कर लिया उन्हें काट डाला गया और उनके असहाय परिजनों को इस्लाम कबूल नहीं करने की सजा के तौर पर अपमानित करने के लिए नीच मैला ढोने के कार्य में धकेल दिया गया। वही लोग भंगी और मेहतर कहलाए।

*चमार कोई नीच जाति नहीँ, बल्कि सनातन धर्म के रक्षक है...*
चमार कोई नीच जाति नहीँ, वो असल में चंवरवंश की क्षत्रिय जाति है। यह खुलासा डॉक्टर विजय सोनकर की पुस्तक – “हिन्दू चर्ममारी जाति:एक स्वर्णिम गौरवशाली राजवंशीय इतिहास” में हुआ है। इस किताब में डॉ सोनकर ने लिखा है कि – “विदेशी विद्वान् कर्नल टॉड द्वारा पुस्तक “राजस्थान का इतिहास” में चंवरवंश के बारे में बहुत विस्तार में लिखा गया है।”

डॉक्टर विजय सोनकर के अनुसार प्राचीनकाल में ना तो यह शब्द पाया जाता है, ना हीं इस नाम की कोई जाति है। ऋग्वेद में बुनकरों का उल्लेख तो है, पर वहाँ भी उन्हें चमार नहीं बल्कि तुतुवाय के नाम से सम्बोधित किया गया है। सोनकर कहते हैं कि चमार शब्द का उपयोग पहली बार सिकंदर लोदी ने किया था। ये वो समय था जब हिन्दू संत रविदास का चमत्कार बढ़ने लगा था अत: मुगल शासन घबरा गया। सिकंदर लोदी ने सदना कसाई को संत रविदास को मुसलमान बनाने के लिए भेजा। वह जानता था कि यदि संत रविदास इस्लाम स्वीकार लेते हैं तो भारत में बहुत बड़ी संख्या में हिन्दू इस्लाम स्वीकार कर लेंगे।

लेकिन उसकी सोच धरी की धरी रह गई, स्वयं सदना कसाई शास्त्रार्थ में पराजित हो कोई उत्तर न दे सके और संत रविदास की भक्ति से प्रभावित होकर उनका भक्त यानी वैष्णव (हिन्दू) हो गए। उनका नाम सदना कसाई से रामदास हो गया। दोनों संत मिलकर हिन्दू धर्म के प्रचार में लग गए। जिसके फलस्वरूप सिकंदर लोदी ने क्रोधित होकर इनके अनुयायियों को अपमानित करने के लिए पहली बार “चमार“ शब्द का उपयोग किया था। उन्होंने संत रविदास को कारावास में डाल दिया। उनसे कारावास में खाल खिचवाने, खाल-चमड़ा पीटने, जूती बनाने इत्यादि काम जबरदस्ती कराया गया। उन्हें मुसलमान बनाने के लिए बहुत शारीरिक कष्ट दिए गए लेकिन उन्होंने कहा : ”वेद धर्म सबसे बड़ा, अनुपम सच्चा ज्ञान, फिर मै क्यों छोडू इसे, पढ़ लू झूठ कुरान। वेद धर्म छोडू नहीं, कोसिस करो हज़ार, तिल-तिल काटो चाहि, गोदो अंग कटार॥”

यातनायें सहने के पश्चात् भी वे अपने वैदिक धर्म पर अडिग रहे और अपने अनुयायियों को विधर्मी होने से बचा लिया। शीघ्र ही चंवरवंश के वीरों ने दिल्ली को घेर लिया और सिकन्दर लोदी को संत को छोड़ना ही पड़ा। संत रविदास की मृत्यु चैत्र शुक्ल चतुर्दशी विक्रम संवत १५८४ रविवार के दिन चित्तौड़ में हुई। आज के छह सौ वर्ष पहले चमार जाती थी ही नहीं। इतने ज़ुल्म सहने के बाद भी इस वंश के हिन्दुओं ने धर्म और राष्ट्र हित को नहीं त्यागा, गलती हमारे भारतीय समाज में है।

नोट : हिन्दू समाज में छुआ-छूत, भेद-भाव, ऊँच-नीच का भाव था ही नहीं, ये सब कुरीतियाँ मुगल कालीन, अंग्रेज कालीन और भाड़े के वामपंथी व् हिन्दू विरोधी इतिहासकारों की देन है। चमार जाति नही है कर्म अधारित नाम दिया है।




Sunday, 25 August 2019

RSS - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में बीते हुए वर्ष


     1989 में पहली बार डॉ हेडगेवार जन्म शताब्दी निम्मित स्कूलों में आमंत्रण के अवसर पर बागडीही गांव में सम्मलित हुआ ।

     1994 में स्वाधीन छात्रावास में  संघ कार्यकर्ताओं से संपर्क और संघ में प्रबेश।

     1995 में धनुपाली में प्राथमिक वर्ग के साथ स्नातक पूर्ण होने के बाद विद्यार्थी विस्तारक  के रूप में कार्य  करते समय   स्वदेशी अभियान के दौरान  साप्ताहिक यात्रा।

     इसी समय संघ के  प्रांतीय कार्यकर्ताओं से संपर्क हुआ और संघ के रीती निति के सम्यक ज्ञान हुआ |

     1996 अगस्त में भुबनेश्वर  सूर्यनगर में विस्तारक वर्ग में प्रतिनिधित्व । तत्पश्चात पदमपुर(बरगढ़) खंड विस्तारक
     1998 में झारबन्द ब्लॉक विस्तारक के साथ संघ प्रथम वर्ष पूर्णकिया। 1999 में झारबन्ध पाइकमाल ( ब्लाक )       खंड व तहसील प्रचारक के साथ द्वितीय बर्ष संघ शिक्षा वर्ग भंजनगर (ब्रह्मपुर, ओडिशा  ) में पूर्ण।

     2000 में नागपुर में तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के साथ देवगढ़ जिल्ला के प्रचारक दायित्व संपादन किआ।

     2001 से लेकर 2005 तक संबलपुर जिल्ला के प्रचारक के नाते दायित्व सम्पन्न कर बालेस्वर, तालचेर, फुलवाणी, आनंदपुर, आदि स्थानों में प्रथम व द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षक दायित्व पूर्ण किआ।

     इसी अंतराल में रज्जु भैया, सुदर्शनजी, मोहनजी, शेषाद्री जी, सुरेश जी, आदि केंद्रीय कार्यकर्ता तथा
हलदेकरजी, भगैय्या जी आदि क्षेत्रीय तथा पालधिकर जी, देशपांडे जी जैसे प्रबृद्ध कार्यकर्ताओं के संपर्क में आया।  और संघ कार्य को प्रत्यक्ष रूप में अनुभव करने की अवसर प्राप्त हुआ।