Sunday, 19 March 2023

Nambi narayan case at a glance

(नंबी नारायणन)

🚩नंबी नारायणन का यह मामला कई दिन अखबारों की सुर्खियों में रहा था, मीडिया ने बिना जांचे-परखे पुलिस की थ्योरी पर भरोसा करते हुए, उन्हें देश का गद्दार मान लिया था ।

🚩गिरफ्तारी के समय नंबी नारायणन रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन बनाने के बेहद करीब पहुंच चुके थे ।

इस गिरफ्तारी ने देश के पूरे रॉकेट और क्रायोजेनिक प्रोग्राम को कई दशक पीछे धकेल दिया था ।

उस घटना के करीब 24 साल बाद इस महान वैज्ञानिक को अब जाकर इंसाफ मिला है ।

🚩नंबी नारायणन वैसे तो 1996 में ही आरोपमुक्त हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपने सम्मान की लड़ाई जारी रखी और अब 24 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ लगे सारे नेगेटिव रिकॉर्ड को हटाकर उनके सम्मान को दोबारा बहाल करने का आदेश दिया है ।

🚩 चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली तीन जजों की पीठ ने केरल सरकार को आदेश दिया है कि नारायणन को उनकी सारी बकाया रकम, मुआवजा और दूसरे लाभ दिए जाएं ।

🚩मुआवजे की यह रकम केरल सरकार देगी और इसकी रिकवरी उन पुलिस अधिकारियों से की जाएगी जिन्होंने उन्हें जासूसी के झूठे मामले में फंसाया, साथ ही सभी सरकारी दस्तावेजों में नंबी नारायणन के खिलाफ दर्ज प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने का आदेश दिया गया है ।

🚩सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई पैसे से नहीं की जा सकती है, लेकिन नियमों के तहत उन्हें 50 लाख रुपये का भुगतान किया जाए । कोर्ट का आदेश सुनने के लिए 76 साल के नंबी नारायणन खुद कोर्ट में मौजूद थे ।

नंबी नारायण के खिलाफ लगे आरोपों की जांच सीबीआई से करवाई गई थी और सीबीआई ने 1996 में उन्हें सारे आरोपों से मुक्त कर दिया था I

🚩जांच में यह बात सामने आ गई कि भारत के स्पेस प्रोग्राम को डैमेज करने की नीयत से केरल की तत्कालीन वामपंथी सरकार ने नंबी नारायण को फंसाया था, जिसके कारण

क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी विकसित होने में देरी के चलते हमें अबतक लाखों डॉलर का नुकसान हो चुका है ।

🚩सीबीआई की जांच में ही इस बात के संकेत मिल गए थे कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक अधिकारी के इशारे पर केरल की कम्युनिस्ट सरकार ने नंबी को साजिश का शिकार बनाया, एक इतने सीनियर वैज्ञानिक को न सिर्फ गिरफ्तार करके लॉकअप में बंद किया गया, बल्कि उन्हें टॉर्चर किया गया कि वो बाकी वैज्ञानिकों के खिलाफ गवाही दे सकें ।

🚩यह सारी कवायद भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को ध्वस्त करने की नीयत से हो रही थी, ये वो दौर था जब भारत जैसे देश अमेरिका से स्पेस टेक्नोलॉजी करोड़ों रुपये किराये पर लिया करते थे । भारत के आत्मनिर्भर होने से अमेरिका को अपना कारोबारी नुकसान होने का डर था । जिसके लिए सीआईए ने वामपंथी पार्टियों को अपना हथियार बनाया ।

एसआईटी के जिस अधिकारी सीबी मैथ्यूज़ ने नंबी के खिलाफ जांच की थी, उसे कम्युनिस्ट सरकार ने बाद में राज्य का डीजीपी बना दिया, सीबी मैथ्यूज के अलावा तब के एसपी केके जोशुआ और एस विजयन के भी इस साजिश में शामिल होने की बात सामने आ चुकी है ।

🚩1994 की केरल सरकार के अलावा तब केंद्र की  सरकार की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसने इतने बड़े वैज्ञानिक के खिलाफ साजिश पर अांखें बंद कर ली थीं ।

अगर नंबी नारायण के खिलाफ साजिश नहीं हुई होती तो भारत को अपना पहला क्रायोजेनिक इंजन 15 साल पहले मिल गया होता और इसरो आज पूरी दुनिया से पंद्रह वर्ष आगे होता ।

🚩उस दौर में भारत क्रायोजेनिक इंजन को किसी भी हाल में पाना चाहता था । अमेरिका ने इसे देने से साफ इनकार कर दिया । जिसके बाद रूस से समझौता करने की कोशिश हुई, रूस से बातचीत अंतिम चरण में थी, तभी अमेरिका के दबाव में रूस मुकर गया ।

इसके बाद नंबी नारायणन ने सरकार को भरोसा दिलाया कि वो और उनकी टीम देसी क्रायोजेनिक इंजन बनाकर दिखाएंगे ।

उनका ये मिशन सही रास्ते पर चल रहा था कि तब तक वो साजिश के शिकार हो गए नंबी नारायण ने अपने साथ हुई साजिश पर ‘रेडी टु फायर’ नाम से एक किताब भी लिखी है ।

🚩नंबी नारायणन का मानना है कि, इस मामले की साजिश में सीआईए पर शक करने के लिए मजबूत आधार था । क्योंकि क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए रूस के साथ समझौते के भारत के कदम से अमेरिका परेशान था । दरअसल भारत ने 1991 में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ग्लेवकॉसमॉस से सात क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन और उनके साथ प्रौद्योगिकी के पूर्ण हस्तांतरण का करार किया था, लेकिन अमेरिका ने इसरो और ग्लेवकॉसमॉस पर प्रतिबंध लगाकर उस समझौते को नाकाम कर दिया था ।

🚩नंबी नारायणन के मुताबिक, ‘अगर यह समझौता परवान चढ़ गया होता, तो इसरो 15 साल पहले क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी विकसित कर सकता था, लेकिन भारत में क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी विकसित होने में हुई देरी से अमेरिका और फ्रांस को फायदा हुआ । इन दोनों देशों ने अपने कम विकसित टेक्नोलॉजी वाले क्रायोजेनिक इंजनों को भारत को बेचने की कोशिश की थी । दोनों ही देशों का हाथ इसरो जासूसी कांड में शामिल हो सकता है, इस सच्चाई को खोजने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है ।’

🚩नंबी नारायणन ने कहा कि, ‘देश हित के लिए यह जरूरी है कि, झूठे केस की साजिश रचने वाले का पता लगाया जाए । साथ ही इस बात की भी पड़ताल की जाए कि उनका उद्देश्य क्या था । क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी विकसित होने में देरी के चलते हमें अबतक लाखों डॉलर का नुकसान हो चुका है ।’

🚩नंबी नारायणन का कहना है कि उनकी प्राथमिकता मुआवजा पाना नहीं थी । हालांकि उन्होंने माना कि बेकसूर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने और उसे बर्बाद करने वाले अफसरों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए, ताकि जांच और खुफिया एजेंसियों में बेलगाम होकर काम करने वाले लोगों को सबक मिले ।

🚩नंबी नारायणन ने आगे कहा, ‘पुलिसवालों को लगता है कि वह कुछ भी कर सकते हैं, किसी को भी ठिकाने लगा सकते हैं । उनका यह रवैया बदलना चाहिए । मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लॉ एनफोर्समेंट मशीनरी (कानून प्रवर्तन संस्थानों) की मानसिकता को बदलने में मदद मिलेगी ।’

🚩पाठकों को यह लेख पढ़कर समझ में आया होगा कि जो भी व्यक्ति देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं, दुनिया में भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं, उनको कैसे षड्यंत्र करके फंसाया जाता है और उनका पूरा केरियर खराब कर दिया जाता है यह एक उदाहरण रूप में प्रस्तुत है ।

🚩हिंदुस्तानियों को जागरूक होना पड़ेगा, आज भी राष्ट्रहित करने वाले हिन्दू साधु-संत और हस्तियां जेल में हैं । उनके खिलाफ भी मीडिया ने ऐसा माहौल बनाया है कि जैसे यही अपराधी हैं और उनको जेल में सड़ाया जा रहा है । जबतक वे निर्दोष छूटकर आएंगे तबतक काफी समय बीत गया होगा और देश को आगे बढ़ाने में जो समय जाना चाहिए था उसमे रुकावट आ जाएगी । अतः इन षड्यंत्र का विरोध अभी से होना चाहिए ।





Monday, 10 October 2022

शरद पूर्णिमा

 

 



भगवान श्रीकृष्ण गीता (7.8) में कहते हैं :


प्रभास्मि शशिसूर्ययोः ।


‘चन्द्रमा और सूर्य में प्रकाश मैं हूँ ।’


पुष्णामि चौषधीः सर्वाः सोमो भूत्वा रसात्मकः ।


‘रसस्वरूप, अमृतमय चन्द्रमा होकर सम्पूर्ण औषधियों, वनस्पतियों को मैं पुष्ट करता हूँ ।’     (गीता : 15.13)


अमृतमय खीर  

शरद पूनम को चन्द्रमा की सात्त्विक तरंगें पृथ्वी पर आती हैं । आप लोग इसका फायदा उठाना । रात को आप खीर बना लेना । 200 ग्राम पके चावल में एक लीटर दूध डालकर 2-4 उफान आने तक गर्म करो । बन गयी खीर । बादाम, काजू, पिस्ता नहीं डालना, नहीं तो गुर्दों पर भार पड़ेगा । प्रति व्यक्ति 1-2 काली मिर्च दूध में उबालनी चाहिए, जिससे दूध का वायु-दोष दूर हो जाय । चन्द्रमा की चाँदनी में खीर 8.30 से 11 बजे तक (2-3 घंटे) रख देना, फिर थोड़ी खाना और बाकी सुबह खा लेना क्योंकि ज्यों देर रात होती है, त्यों जठराग्नि मंद होती है । खाते समय थोड़ा मेरी तरफ भी इशारा कर देना : ‘लो बाबा ! खाओ ।’ संत और भगवान तो भाव के भूखे हैं । उस समय भाव से तुम्हारा हृदय पवित्र होगा और भोजन प्रसाद बन जायेगा ।


गाय का दूध पृथ्वी का अमृत माना जाता है लेकिन उसमें दुनियाभर की चीजें डालकर दूध को गाढ़ा करके खीर बनाना खाना खराब करना है । जितना गाढ़ा दूध उतना पचने में मुश्किल और उसका कुछ भाग नहीं पचा तो आम (अपक्व आहार रस) बन जाता है, जो आगे चलकर अनेक रोग, गाँठें (ट्यूमर), कैंसर बना देता है ।

नेत्रज्योति 

एकादशी से शरद पूर्णिमा तक 15 से 20 तक त्राटक करने से नेत्रज्योति बढ़ती है |


आंखें स्वस्थ रखने केलिए शरद पूनम की रात को चन्द्रमा की चांदनी में (अन्य कोई प्रकाश न हो) सुई में धागा पिरोना चाहिए ।

गर्भिणी स्त्रि

चन्द्रमा की चाँदनी गर्भिणी स्त्रियों की नाभि पर पड़े तो गर्भस्थ शिशु विशेष प्रभावशाली व प्रसन्न होते हैं ।

त्रिफला रसायन

गाय का घी, शहद और त्रिफला – इनका मिश्रण करके चन्द्रमा की चाँदनी में रातभर रखो । सुबह काँच की बर्नी में रख दो (त्रिफला रसायन) । सुबह-शाम 10-10 ग्राम 40 दिन खाओ । मैंने तो 60 दिन खाया तो चश्मा उतर गया ।


त्रिफला रसायनवाले त्रिफला रसायन बनायें, खीरवाले खीर को अमृतमय बना-बनाकर खायें, नेत्रज्योति बढ़ाने की इच्छावाले चन्द्रमा पर त्राटक करें परंतु सभी भगवच्चिंतन करते-करते आत्मज्योति, रसमय प्रभु की मंगलमय, मधुमय शांति, भक्ति, प्रीति में पावन जरूर होयें ।

दमा 

दमा के मरीजों के लिए पूज्य बापूजी के लगभग सभी आश्रमों में, पूज्य बापूजी के आशीर्वाद रूप में तैयार बूटी शरद पूनम की रात को खीर में मिलाकर उपलब्ध कराई जाती है कृपया अपने बूटी की उपलब्धता के लिए अपने निकटतम आश्रम में संपर्क करें ।


पीपल की अंतर्छाल को छाया में सुखा के महीन चूर्ण बनायें । दमा (श्वास) के रोगियों को शरद पूर्णिमा (9 अक्टूबर) के दिन उपवास करायें । चावल को पानी में पकायें फिर दूध एवं शक्कर डालकर एक-दो उबाल दे दें । इस प्रकार से बनायी खीर को रात्रि के 12 बजे तक चाँदनी में रखें फिर 125-250 ग्राम खीर में 6 ग्राम उक्त चूर्ण मिलाकर खिला दें । मरीज रात को जागरण करे, घूमे-फिरे, सोये नहीं । विधिपूर्वक यह प्रयोग करने से दमा के अनेक रोगियों को लाभ पहुँचा है । कइयों का दमा ठीक हुआ है ।


यह प्रयोग कार्तिकी पूर्णिमा एवं फाल्गुनी पूर्णिमा की रात्रि में भी किया जा सकता है । शरद पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा की किरणों से अमृत-तत्त्व बरसता है । इसलिए शरद पूर्णिमा को किया गया प्रयोग श्रेष्ठ होता है ।


– (संत श्री आशारामजी आश्रम से प्रकाशित मासिक समाचार पत्र ‘लोक कल्याण सेतु’, सितम्बर 2022 से साभार)


Tuesday, 3 March 2020

Sri Chaitanya



श्री चैतन्य  महाप्रभु 



      प्रभु श्री चैतन्य देव जी के नाम सुन ते ही कानो में उन की महामंत्र की ध्वनि गूंजने लगता है। वह है -

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे 
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।

इसे तारकब्रह्ममहामंत्र कहा गया, व कलियुग में जीवात्माओं के उद्धार हेतु प्रचारित किया गया है |
और एक मंत्र -  
कृष्ण केशव, कृष्ण केशव, कृष्ण केशव, पाहियाम। राम राघव, राम राघव, राम राघव, रक्षयाम॥

      इनके द्वारा प्रचारित  यह भक्ति गंगा पता नहीं अब तक कितनो को पवन कर गया। और आज भी सुदूर पश्चिम देशों तक प्रसार हो चुका है।
हम बचपन से जब बड़े हुए तब उन के बहु आयामी प्रतिभा के बारे में और भी जान कारी मिली। और जब आश्रम जीवन मे रहकर साधना में लगे। उनके द्वारा की गई साधना और भक्ति हमारे लिए राह बन गयी। उन के अनेको प्रतिभा मेसे जिसपे हमने दृष्टिपात की है वो है-
  • भक्ति आंदोलन  के वो सूत्रधार ,युग स्रष्टा व् दार्शनिक|
  • इन्होंने वैष्णवों के गौड़ीय संप्रदाय की आधारशिला रखी,| 
  •  राजनैतिक अस्थिरता के दिनों में हिंदू-मुस्लिम एकता की सद्भावना को बल दिया|
  • सन १५१५ में विजयादशमी के दिन वृंदावन के लिए प्रस्थान किया। और  विलुप्त वृंदावन को फिर से बसाया | गौरांग ना होते तो वृंदावन आज तक एक मिथक ही होता | 
  • वैष्णव लोग तो इन्हें श्रीकृष्ण का राधा रानी के संयोग का अवतार मानते हैं |
  • इनके  नाम विश्वम्भर मिश्र,निमाई पण्डित, गौराङ्ग महाप्रभु, गौरहरि, गौरसुंदर, श्रीकृष्ण चैतन्य भारती आदि भी है |
  • आध्यत्मिक जीवन में सर्वप्रथम   इनकी भेंट ईश्वरपुरी नामक संत से हुई। उन्होंने निमाई से कृष्ण-कृष्ण रटने को कहा। बाद में सन १५१० में संत प्रवर श्री पाद केशव भारती से संन्यास की दीक्षा
  • सर्वप्रथम नित्यानंद प्रभु व अद्वैताचार्य महाराज इनके शिष्य बने - इन दोनों शिष्यों के सहयोग से ढोलक, मृदंग, झाँझ, मंजीरे आदि वाद्य यंत्र बजाकर व उच्च स्वर में नाच-गाकर हरि नाम संकीर्तन करना प्रारंभ किया।
  • गौरांग जब पहली बार जगन्नाथ मंदिर पहुंचे,वहां  सार्वभौम भट्टाचार्य महाप्रभु की प्रेम-भक्ति से प्रभावित होकर शिष्य बने और   उन्हें अपने षड्भुजरूपका दर्शन कराया। 
  • उड़ीसा के सूर्यवंशी सम्राट, गजपति महाराज प्रताप रुद्रदेव ने इन्हें श्रीकृष्ण का अवतार माना और इनका अनन्य भक्त बन गया।[
  • अपने जीवन के अंतिम वर्ष जगन्नाथ पुरी में रहकर बिताएं। यहीं पर सन १५३३ में ४७ वर्ष की अल्पायु में रथयात्रा के दिन उन्होंने श्रीकृष्ण के परम धाम को प्रस्थान किया।

इनके विचारों का सार यह है कि:-

     श्रीकृष्ण ही एकमात्र देव हैं। वे मूर्तिमान सौन्दर्य हैं, प्रेमपरक है। उनकी तीन शक्तियाँ- परम ब्रह्म शक्ति, माया शक्ति और विलास शक्ति हैं। विलास शक्तियाँ दो प्रकार की हैं- एक है प्राभव विलास-जिसके माध्यम से श्रीकृष्ण एक से अनेक होकर गोपियों से क्रीड़ा करते हैं। दूसरी है वैभव-विलास- जिसके द्वारा श्रीकृष्ण चतुर्व्यूह का रूप धारण करते है। चैतन्य मत के व्यूह-सिद्धान्त का आधार प्रेम और लीला है। गोलोक में श्रीकृष्ण की लीला शाश्वत है। प्रेम उनकी मूल शक्ति है और वही आनन्द का कारण है। यही प्रेम भक्त के चित्त में स्थित होकर महाभाव बन जाता है। यह महाभाव ही राधा है। राधा ही कृष्ण के सर्वोच्च प्रेम का आलम्बन हैं। वही उनके प्रेम की आदर्श प्रतिमा है। गोपी-कृष्ण-लीला प्रेम का प्रतिफल है।






**********




धारा 370




यह धारा 370 सुनते ही कश्मीर की याद आती है। और इस के साथ जुड़ी हुई कुछ घटनाएँ।
  • स्वतंत्र भारत की एक प्रदेश में खुले आम  तिरंगा का अपमान
  • 6 लाख कश्मीरी पंडित के विस्थापन
  • 50हजार मंदिरों में ताला
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रहस्यमय निधन
  • दलितों की दयनीय स्थिति
  • पुलिस को पत्थर की मार
  • रबर की बुलेट
  • आतंक वादियों का ठिकाना

धरा ३७० के कारण प्राप्त  विशेष अधिकार - 

  • धारा 370 के प्रावधानों के अनुसार, संसद को जम्मू-कश्मीर के बारे में रक्षा, विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अधिकार है लेकिन किसी अन्य विषय से सम्बन्धित क़ानून को लागू करवाने के लिये केन्द्र को राज्य सरकार का अनुमोदन चाहिये।
  • इसी विशेष दर्ज़े के कारण जम्मू-कश्मीर राज्य पर संविधान की धारा 356 लागू नहीं होती।
  • इस कारण राष्ट्रपति के पास राज्य के संविधान को बर्ख़ास्त करने का अधिकार नहीं है।
  • 1976 का शहरी भूमि क़ानून जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होता।
  • इसके तहत भारतीय नागरिक को विशेष अधिकार प्राप्त राज्यों के अलावा भारत में कहीं भी भूमि ख़रीदने का अधिकार है। यानी भारत के दूसरे राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में ज़मीन नहीं ख़रीद सकते।
  • भारतीय संविधान की धारा 360 जिसके अंतर्गत देश में वित्तीय आपात काल लगाने का प्रावधान है, वह भी जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होती।
  • जम्मू और कश्मीर का भारत में विलय करना ज़्यादा बड़ी ज़रूरत थी और इस काम को अंजाम देने के लिये धारा 370 के तहत कुछ विशेष अधिकार कश्मीर की जनता को उस समय दिये गये थे। 

वर्तमान स्थिति 

भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा में एक ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम २०१९ पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य से संविधान का अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य का विभाजन जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के दो केंद्र शासित क्षेत्रों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया । जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र में अपनी विधायिका होगी जबकि लद्दाख बिना विधायी वाली केंद्रशासित क्षेत्र होगा 


*********



Thursday, 20 February 2020

शिवरात्रि







     महादेव हमारे आराध्य त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) में से एक है। इनके लीला कथामृत सारी दुनियां में फैली हुई है। पौराणिक, आध्यत्मिक कथा प्रसंग हमारे सामाजिक जीवन को बहुत ही प्रभावित किया है। वो आदि गुरु हैं। योग विद्या के संस्थापक हैं। वेद विद्या के संरक्षक हैं। और सर्वोपरि सृष्टि नियामक हैं। विज्ञान, कला, साहित्य, आदि सभी विषयों में इन की योगदान अकल्पनीय है। 

इन को पूजन करने हेतु वर्ष में एक बार महाशिवरात्रि का पर्व आता है। जिस दिन हम सभी अपनी सामाजिक व्यवस्था के अनुकूल उपासना करते हैं । पूजा पाठ व्रत यज्ञ आदि भिन्न भिन्न पद्धतियां है जिससे हम इन की उपासना करते हैं। अब हमारी उपासना आध्यात्मिक है । इस हेतु यहाँ इस सम्मन्ध मे चर्चा रखेंगे। 

भगवान शिव जी के सर्वोपरि उपासना अहंग्रह उपासना है।
 शिवो भूत्वा शिवम यजेत। 
अर्थात - शिव होकर शिवजी का उपासना करना चाहिए। 
मनुष्य के पात्रता अनुसार इस वाक्य के कई अर्थ निकलते हैं। जिसकी जैसी स्थिति है वो अपने को उसी अनुसार शिव तत्व में स्थापित करता है। कोई बिभूति लगाकर तो कोई निःसंकल्प होकर।

।ॐ नमः शिवाय । 

   यह मंत्र भगवान शिव जी को उपासना हेतु महामंत्र है। इसके जप, मनन चिंतन आदि अनुष्ठान किया जाता है।

भगवान शिव जी के अनुष्ठान हेतु बीज मंत्र " बं " है। इस के शक्तियां अनेक है। बात व्याधि निवृत्ति हेतु यह अमोघ साधन है। 


छत्रपति शिवाजी

  

छत्रपति शिवाजी

मेरी चौथी कक्षा की में एक प्रसंग छत्रपति शिवाजी और उनके गुरुवर समर्थ रामदास स्वामी की एक कथा प्रसंग आता है कि उन के राज्य में भिखारी नहीं थे। बाद में बड़ी कक्षा में पता चला कि वे एक वीर योद्धा थे जो कि भारत मे मोगल शासकों की छक्के छुड़ा दिए थे इस सम्मन्ध मे अफजल खां का निधन एक रोचक प्रसंग है। और बाद में पता चला कि वे एक वीर गुरु भक्त थे जो अपने गुरुजी के लिए शेरनी की दूध निकाल कर लाए थे। और अब उन के हिन्दवी स्वराज की परिकल्पना, रणनीति में नई छापामार युद्ध की तकनीक का प्रयोग,  स्वदेशी स्वभाषा के प्रति निष्ठा। और सर्वोपरि एक मातृभक्त के रूप में मुझे जानने को और प्रेरणा मिला।
         छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 20 Jan 1627 AD में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। शाहजी भोंसले की पत्नी जीजाबाई (राजमाता जिजाऊ) की कोख से शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। 


  • उनका बचपन उनकी माता जिजाऊ माँ साहेब के मार्गदर्शन में बीता। वह सभी कलाओं में माहिर थे, उन्होंने बचपन में राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली थी
  • उस समय की मांग के अनुसार तथा सभी मराठा सरदारों को एक छत्र के नीचे लाने के लिए महाराज को 8 विवाह करने पडे़।
  •  शिवाजी महाराज सभी जाति के लोगों को लेकर मावलों (मावळा) नाम देकर सभी को संगठित किया
  • हिन्दवी स्वराज्य की प्रतिष्ठा - सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्यभिषेक हुआ और वह "छत्रपति" बने
  • उन्होंने शुक्राचार्य तथा कौटिल्य को आदर्श मानकर कूटनीति का सहारा लेना कई बार उचित समझा था।
  • शासकीय उपयोग में आने वाले फारसी शब्दों के लिये उपयुक्त संस्कृत शब्द निर्मित करने का कार्य सौंपा

प्रतिपच्चंद्रलेखेव वर्धिष्णुर्विश्ववंदिता शाहसुनोः शिवस्यैषा मुद्रा भद्राय राजते।
    (अर्थ : जिस प्रकार बाल चन्द्रमा प्रतिपद (धीरे-धीरे) बढ़ता जाता है और सारे विश्व द्वारा वन्दनीय होता है, उसी प्रकार शाहजी के पुत्र शिव की यह मुद्रा भी बढ़ती जाएगी।)




Tuesday, 18 February 2020

स्वामी दयानंद सरस्वती



(स्वामी दयानंद सरस्वती )

         महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी (१८२४-१८८३) आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक थे। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर था |
        स्वामी दयानंद  सरस्वती जी  का जन्म १२ फ़रवरी टंकारा में सन् १८२४ में मोरबी (मुम्बई की मोरवी रियासत) के पास काठियावाड़ क्षेत्र (जिला राजकोट), गुजरात में हुआ था।

  • शिवरात्रि की घटना - चूहा और शिवजी का प्रसाद खाना जिससे इश्वर  की आस्था पर संदेह हुआ  ।
  • अपना चाचा और बहन की हैजे में मृत्यु से उनको वैराग्य प्रवल  हुआ |
  • फाल्गुन कृष्ण संवत् १८९५ में शिवरात्रि के दिन उनके जीवन में नया मोड़ आया।   वे घर से निकल पड़े और यात्रा करते हुए वह गुरु विरजानन्द के पास पहुंचे |
  • महर्षि दयानन्द ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् १९३२(सन् १८७५) को गिरगांव मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की। 
  • उन्होंने ईसाई और मुस्लिम धर्मग्रन्थों का भली-भांति अध्ययन-मन्थन किया|
  • अपने महाग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश में स्वामीजी ने सभी मतों में व्याप्त बुराइयों का खण्डन |
  • उन्होंने जन्म अनुसार जाती का विरोध किया तथा कर्म के आधार पर वेदानुकूल वर्ण-निर्धारण की बात कही|
  • दलितोद्धार के पक्षधर थे।
  • उन्होंने स्त्रियों की शिक्षा के लिए प्रबल आन्दोलन चलाया
  • उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा का निषेध किया तथा विधवा विवाह का समर्थन किया।
  •  वे योगी थे तथा प्राणायाम पर उनका विशेष बल था।
  •  पराधीन आर्यावर्त (भारत) में यह कहने का साहस सम्भवत: सर्वप्रथम स्वामी दयानन्द सरस्वती ने ही किया था कि "आर्यावर्त (भारत), आर्यावर्तियों (भारतीयों) का है"।
  •  हमारे प्रथम स्वतन्त्रता समर, सन् १८५७ की क्रान्ति की सम्पूर्ण योजना भी स्वामी जी के नेतृत्व में ही तैयार की गई थी और वही उसके प्रमुख सूत्रधार भी थे।
  • स्वामी जी के रसोइए कलिया उर्फ जगन्नाथ को अंग्रेज अपनी तरफ मिला कर उनके दूध में पिसा हुआ कांच डलवा दिया। जिससे उन्होंने शरीर छोड़ा।







Source - विकिपीडिया